बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को लेकर सुर्खियो में छाए हुए हैं. इसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. इन दिनों रणबीर कपूर अपनी इस मूवी का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं.
रणबीर कपूर से पूछा गया कि आप और आलिया भट्ट में कौन ज्यादा पजेसिव है? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘जब मैं यंग था तब मैं शायद ज्यादा पजेसिव था, लेकिन अब मैं बड़ा हो गया हूं. मैं लाइफ को अब और ज्यादा समझता हूं. थोड़ी दुनियादारी भी आ गई है. मुझे लगता है कि पजेसिवनेस एक बहुत ही सेलफिश इमोशन है. मुझे लगता है कि आपको सिक्योर होना होगा. आपको अपने पार्टनर को फ्रीडम देनी होगी’.
रणबीर कपूर ने आगे कहा, ‘सबसे इम्पोर्टेंट चीज जो होती है कि एक रिलेशनशिप में वो है रिस्पेक्ट. अगर आप रिस्पेक्ट करते हो एक दूसरे को, एक-दूसरे को टाइम, प्यार देते हो तो फिर ये पजेसिवनेस और ये छोटी-छोटी चीज बीच में नहीं आती है’.
बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके डायरेक्टर लव रंजन हैं. इससे पहले लव ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘प्यार का पंचनामा 2’ जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के बाद रणबीर कपूर ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे, जिसका डायरेक्शन ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा हैं. इसमें रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल जैसे सितारे भी नजर आएंगे.
यह भी पढे –
सुबह उठकर खाएं यह स्वादिष्ट फल,शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल निकल जाएगा बाहर,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News