पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98,
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी…पति बीच में ही बोलता है….अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है…हां उसका नाम आरती है…
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ…सन्नाटा… पसर गया😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
***************************************************************************************
दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं?
महिला- भैया, ऐसा सूट दिखाओ कि पड़ोसन तड़प-तड़प कर दम तोड़ दे।
दुकानदार के उड़ गए होश!😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
***************************************************************************************
लड़का- जरा मेरी आँखों में देखो, क्या नजर आता है, सच-सच बताना,
लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है।
लड़का(गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना।
मेरी आंख में मच्छर चला गया है।
गौर से देख और निकाल इसे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
***************************************************************************************
मच्छर का बच्चा पहली बार
उड़ा. जब वापिस आया तो
पापा ने पूछा- कैसा लगा उड़कर?
मच्छर का बच्चा बोला- बहुत अच्छा… जहां भी गया, लोग तालियां बजा रहे थे।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
***************************************************************************************
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News