करी पत्ते में विटामिन A, B, C, E के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे मीठी नीम के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप सोचते हैं कि करी पत्ते का केवल खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, तो यह सोच बदलने का वक्त आ गया है। आयुर्वेद में करी पत्ते को सेहत के लिए एक वरदान माना गया है।
ब्लड शुगर लेवल को करें नियंत्रित
अगर आपका ब्लड शुगर अक्सर बढ़ जाता है, तो करी पत्ते को चबाना शुरू करें। डायबिटीज़ मरीजों को भी करी पत्ता खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। करी पत्ते में विटामिन A की अच्छी मात्रा होती है, जो आंखों के लिए भी लाभकारी है।
वजन घटाने में मददगार
करी पत्ता आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है। रोजाना करी पत्ता चबाने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, जिससे बार-बार बीमार पड़ने की समस्या कम हो जाती है।
पेट की समस्याओं से राहत
करी पत्ता आपकी गट हेल्थ (पाचन तंत्र) को सुधारने में भी कारगर है। पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाने के लिए रोजाना करी पत्ते को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके पोषक तत्व दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करते हैं। बेहतर परिणाम के लिए रोज 5-6 करी पत्ते चबाएं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News