डॉक्टर – खाना कहां खाते हो?
राजू – रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर – अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो।
राजू – ओह! ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से एक सिक्का
निकाला और एसिड में डाला, फिर छात्र से पूछा –
कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं…?
छात्र- सर नहीं घुलेगा…!
टीचर- शाबाश… लेकिन तुम्हें कैसे पता…?
छात्र- सर अगर एसिड में डालने से अगर सिक्का घुलता, तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते…!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
राजू दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी…!
राजू – कितना काम करेगी तू…? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या…? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली…!
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए…!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News