बॉलीवुड के सबसे दमदार फिल्ममेकर की बात की जाए तो उसमें लीजेंड फिल्ममेकर यश चोपड़ा का नाम हमेशा शामिल रहेगा. बेशक यश चोपड़ा आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए अक्सर यश जी को याद किया जाता है. हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज बायपेयी भी यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘वीर जारा’ में काम कर चुके हैं.
सुपरस्टार शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म ‘वीर जारा’ में मनोज बायपेयी ने प्रीति के मंगेतर का रोल प्ले किया था. हालांकि फिल्म में मनोज का रजा शराजी वाला किरदार काफी छोटा था, लेकिन मनोज के लिए वह रोल काफी मायने रखता है. हाल ही में ह्यमून ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में मनोज बायपेयी ने बताया है कि ‘वीर जारा में यश चोपड़ा ने उन्हें कास्ट किया था. हम उनकी फिल्में देख कर बड़े हुए हैं.
फिल्म पिंजर में मेरी एक्टिंग देखकर यश जी काफी प्रभावित हुए थे. लेकिन उनका स्पष्ट बात करने का तरीका मुझे काफी पसंद आता था. उन्होंने मुझे से कहा था कि मैं तुम जैसे एक्टर के लिए फिल्में नहीं बनाता हूं, क्योंकि तुम एक अलग जॉनर के शानदार कलाकार हो. लेकिन मैं आशा करता हूं की भविष्य में मेरे पास कुछ और होगा और मुझे उम्मीद है कि तुम उसमें काम करने के लिए सहमत होगे. वह बहुत विनम्र व्यक्ति थे.’
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए मनोज बाजपेयी ने ‘वीरा जारा’ स्टार शाहरुख खान को लेकर कहा है कि- ‘वीरा जारा में काम करना मेरे लिए वह बड़ा पल था. खास बात ये थी कि मैं अपने दोस्त शाहरुख खान के साथ लंबे समय बाद मिल रहा था. मैं और शाहरुख दिल्ली के वक्त से एक दूसरे को जानते थे. हम दोनों रोज-रोज नहीं मिलते थे, क्योंकि दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में करते हैं.’
यह भी पढे –
जानिए कैसे,स्मोकिंग नहीं करने वालों को भी कैसे हो जाता है फेफड़े का कैंसर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News