पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो- चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना…
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
साली- सूजी के हलवे में चीनी कम है…!
जीजा- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने…!
साली- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में…!
जीजा बेहोश…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
********************************************************************
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया…!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं…
संजू – तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना…!😅😜🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News