आईपीएल 2023 के 9वें मैच में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच मुकाबला देखने को मिला। हालांकि यह मैच पूरी तरह से एकतरफा नजर आया, लेकिन मैच में केकेआर ने कोलकाता को 81 रनों से हरा दिया। मैच के बाद बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें शाहरुख खान विराट कोहली के साथ मजाक करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान मैदान में आते हैं और विराट कोहली को देखकर खुशी से उछल पड़ते हैं और विराट कोहली के पास पहुंच जाते हैं. शाहरुख खान कोहली के पास आते ही अपनी बाहें खोल देते हैं और विराट कोहली को गले लगा लेते हैं. उसके बाद दोनों ने कुछ देर बात की और फिर थोड़ा सा डांस भी किया. हालांकि विराट कोहली के दाहिने घुटने पर पट्टी बंधी हुई थी, उसके बाद भी विराट कोहली ने शाहरुख खान के साथ डांस किया.
वही डांस करने के बाद दोनों कुछ देर बातें करते हैं। फिर शाहरुख खान ने विराट कोहली के गालों को छुआ और उन्हें प्यार किया, फिर चले गए. इस नजारे को देखकर शाहरुख खान और विराट कोहली के फैन्स काफी खुश हुए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. वही बात मैच की करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी नहीं कर सका। कोहली ने 21, डुप्लेसी ने 23, ब्रेसवेल ने 19, डेविड विली ने 20 और अंत में आकाशदीप ने 17 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और केकेआर के सामने आरसीबी की टीम 17.4 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई।
– एजेंसी/न्यूज़ हेल्पलाइन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News