शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बड़े पर्दे पर तहलका मचा कर रख दिया है. पहले ही दिन से फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म को दुनियाभर में भरपूर प्यार मिल रहा है. जहां बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख-दीपिका की फिल्म पठान हंगामा मचा रही है, वहीं सोशल मीडिया पर शाहरुख से जुड़ा एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में शाहरुख को कहते हुए सुना जा सकता है, “ख्वाजा गरीब नवाज पर हम चादर को लेकर जा रहे थे. मम्मी ने मुझे पांच हजार रुपये संभालकर रखने को दिए. वो मुझसे गुम गए. मैं ढूंढने को आया तो एक फकीर बैठे हुए थे वहां पर, उन्होंने मुझसे कहा कि कुछ गुम गया है क्या? तो मैंने कहा- जी. उन्होंने कहा- पांच हजार रुपये गुम गए क्या?”. शाहरुख अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहते हैं, “मुझे लगा कि इनको कैसे मालूम. उन्होंने कहा- जा यहां आया है, दर से खाली हाथ नहीं जाएगा, 5 हजार रुपये गवाए हैं, 500 करोड़ कमाएगा”.
शाहरुख खान के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद जमकर शाहरुख की तारीफ कर रहे हैं. शाहरुख खान के इस वीडियो पर लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि शाहरुख जैसा एक्टर ना कभी था और ना ही कभी होगा. बता दें, हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की पठान दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
यह भी पढे –
क्या आप जानते है,ज्यादा मात्रा में सदाबहार की पत्तियां खाने से हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News