हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में संजीव कुमार को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर, अपने काम का डंका बजाने में कहीं पर कमी नहीं छोड़ी. संजीव कुमार के फैंस उनकी मूवीज को बहुत ही चाव के साथ देखना पसंद करते हैं. फिल्मों में अलग-अलग रोल करने वाले इस दिग्गज एक्टर ने अपनी एक बहुत ही शानदार फिल्म में पैसों के लिए अपने प्यार को धोखा देने से भी परहेज नहीं किया था.
संजीव कुमार ने यश चोपड़ा के द्वारा डायरेक्ट साल 1978 में आई ‘त्रिशूल’ में एक बहुत ही बड़े बिजनेसमैन का रोल किया है. हालांकि फिल्म की शुरुआत में वो इतने बड़े बिजनेसमैन नहीं होते हैं और ‘शांति’ यानी वहीदा रहमान से प्यार करते हैं लेकिन जब उन्हें एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी से शादी का ऑफर मिलता है तो वो अपने प्यार को धोखा देकर कामयाबी के सफर पर निकल जाते हैं.
संजीव कुमार की इस शानदार फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर लिया जा सकता है. आईएमडीबी से इस मूवी को 7.6 की रेटिंग मिली है.
‘त्रिशूल में संजीव कुमार और वहीदा रहमान के अलावा अमिताभ बच्चन , शशि कपूर, राखी और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है.
यह भी पढे –
सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है ‘एलोवेरा जेल’,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News