फिल्म इंडस्ट्री में रवीना टंडन का नाम बहुत ही इज्जत के साथ लिया जाता है. रवीना टंडन अपने टाइम की बहुत ही दिग्गज एक्ट्रेस रहने के साथ आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं. रवीना टंडन आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं और इसी बीच एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ को लेकर एक दिलचस्प खुलासा कर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.
रवीना टंडन ने शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर मूवी ‘कुछ कुछ होता है’ के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि ‘मैने करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में काम करने से इस वजह से इनकार कर दिया था कि मेरा रोल काजोल के किरदार से काफी छोटा था.
अपनी बात को जारी रखते हुए रवीना टंडन काजोल को लेकर कहा कि ‘मैने और काजोल ने एक साथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और वो मेरी कंटप्रेरी थी और अपने करियर के पीक पर मैं किसी ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती थी जिसमें मेरा रोल मेरे साथ की एक्ट्रेस से छोटा हो. इसी वजह से मैने फिल्म में काम करने को मना कर दिया.’
आपको बता दें कि रवीना टंडन के न कहने के बाद उनका छोड़ा हुआ रोल रानी मुखर्जी ने निभाया था. इसी के साथ ‘कुछ कुछ होता है’ उस साल की एक बहुत बड़ी हिट भी साबित हुई थी.
रवीना टंडन ‘केजीएफ 2 ‘ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी है. इसके अलावा वो आजकल अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News