धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे प्यारी रियल लाइफ जोड़ी है. दोनों ही एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की थी तब वे पहले से प्रकाश कौर से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे. लेकिन जहां धर्मेंद्र हेमा को एक ही नजर में दिल दे बैठे थे तो वहीं हेमा भी धर्मेंद्र की दीवानी थी. ऐसे में दुनिया की परवाह किए बिना धर्मेंद्र के मैरिड होते हुए भी हेमा ने उनसे 1980 में शादी कर ली थी.
हेमा मालिनी ने सिमी गरेवाल के साथ Rendezvous के एक एपिसोड के दौरान धर्मेंद्र के साथ अपने रिलेशनशिप बारे में डिटेल में बात की थी. जब गरेवाल ने हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल से पूछा कि क्या उन्हें कभी उनके पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से जलन होती है तो हेमा ने तुरंत इससे इनकार कर दिया.
हेमा ने आगे कहा कि उन्हें धर्मेंद्र से इतना प्यार मिल रहा था कि वह कभी भी उन्हें इन चीजों से परेशान नहीं कर सकती थीं. एक्ट्रेस कहती हैं, “प्यार में, आप केवल देने वाले होते हैं और चीजों की मांग नहीं करते हैं. आप उस इंसान से बहुत प्यार करते हैं और आपको उस शख्स से इतना प्यार मिला है, तो आप उसे इन छोटी-छोटी बातों के लिए कैसे टॉर्चर कर सकते हैं?
हेमा ने आगे कहा, “यही वजह है कि मैंने उन्हें कभी परेशान या टॉर्चर नहीं किया. मैं चाहती हूं कि प्यार बना रहे इसलिए हम आज भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं, हमारे बीच कुछ भी नहीं आ सकता है. मैं उनकी दिक्कतों को समझती हूं इसलिए हर चीज उनके हिसाब से एडजस्ट कर लेती हूं जिसके लिए वह मुझसे ज्यादा प्यार करते हैं. जब मैं इतना देती हूं, तो मुझे बहुत कुछ मिलता है. तो, प्यार वो है.
इस एपिसोड के दौरान हेमा ने धर्मेंद्र के शादीशुदा होने के बाद भी उनके प्यार में पड़ने की कहानी भी सुनाई. उन्होंने कहा, ‘मैंने शुरुआत में कभी परेशान नहीं किया, बिल्कुल नहीं. कोई भी कह सकता है कि वह बहुत गुड लुकिंग रहे हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उस इंसान से शादी करनी होगी. इसलिए, मैंने उनके साथ काम करना जारी रखा, लेकिन इस इरादे से बिल्कुल भी नहीं कि मैं इस शख्स से शादी करने जा रही हूं. कहीं न कहीं मैं सोचती थी, अगर मुझे शादी ही करनी है तो मैं उसके जैसे किसी से ही शादी करूंगी. वह नहीं, निश्चित रूप से नहीं.” लेकिन वह धर्मेंद्र के प्यार का विरोध नहीं कर सकीं और उनसे आखिरकार शादी कर ली.
यह भी पढे –
जानिए, बड़े ही नहीं, बच्चों को भी है हार्ट अटैक होने का खतरा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News