WhatsApp ने अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए कई शानदार नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। ये नए अपडेट्स चैट, कॉल, स्टेटस और चैनल्स – हर टैब को और भी स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बना रहे हैं। Meta के स्वामित्व वाले इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने अपने ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए इन अपडेट्स की जानकारी दी।
नए फीचर्स की मदद से ग्रुप बनाना, वीडियो कॉल करना, चैटिंग और स्टेटस शेयर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार हो गया है। आइए जानते हैं, WhatsApp में क्या-क्या नया आया है:
💬 चैट्स के लिए नए और मजेदार फीचर्स
अब WhatsApp पर इमोजी एनिमेटेड (Animated) रूप में दिखेंगी – यानी आपके भेजे इमोजी अब हिले-डुलेंगे!
अपनी पसंदीदा वीडियो को एनिमेटेड स्टिकर्स में बदलिए और चैट को बनाइए सुपर फन!
अवतार स्टिकर्स भी अब उपलब्ध हैं, जिन्हें केवल उन कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर किया जा सकता है जिनके पास WhatsApp अवतार बना हुआ है।
👥 अब ग्रुप बनाना हुआ बेहद आसान
अब ग्रुप बनाने के लिए पहले से कोई मेंबर जोड़ने की ज़रूरत नहीं!
सिर्फ ग्रुप का नाम डालिए और ग्रुप बन जाएगा।
बाद में आप लोगों को इनवाइट लिंक के जरिए जोड़ सकते हैं।
🖼️ मल्टी-मीडिया शेयरिंग को मिला नया ट्विस्ट
जब आप एक साथ कई फोटो और वीडियो शेयर करते हैं, तो अब आप उन सभी पर एक ही कैप्शन जोड़ सकते हैं।
साथ ही, हर एक फोटो या वीडियो पर अलग-अलग रिएक्ट या रिप्लाई भी कर सकते हैं।
📞 कॉलिंग फीचर्स में आया स्मार्ट बदलाव
अब कॉल करने, कॉल लिंक भेजने और कॉल हिस्ट्री देखने के लिए एक अलग टैब मिलेगा – सब कुछ एक ही जगह पर।
साथ ही, वीडियो कॉल के लिए WhatsApp ने जोड़े हैं 6 नए फिल्टर्स और 6 फन इफेक्ट्स – जिससे वीडियो कॉल बनें और भी दिलचस्प।
🔔 अपडेट्स टैब को मिला अपग्रेड
स्टेटस और चैनल्स अब पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव हो गए हैं।
Polls में अब फोटो जोड़ने की सुविधा मिल रही है – यानी अब आप Polls को भी विज़ुअल बना सकते हैं।
पसंदीदा चैनल को स्टार मार्क कर सकते हैं ताकि उसे ढूंढना आसान हो जाए।
📢 स्टेटस में अब ग्रुप्स को भी कर सकेंगे मेंशन
अब आप स्टेटस में सिर्फ लोगों को नहीं, बल्कि पूरा ग्रुप मेंशन कर सकते हैं।
ग्रुप के सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा और वे स्टेटस को री-शेयर भी कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News