जैसा की हम सभी जानते है, हम सभी को प्रतिदिन विटामिन डी किसी न किसी रूप में ग्रहण करना चाहिए। ये हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे इसके सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जो हमारी अन्य बीमारियों से लड़ने से सुरक्षा करती है। अगर किसी कारणवश शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इसके परिणामस्वरूप इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। धूप को विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है इसके अलावा कई अन्य फल और सब्जियों के सेवन से भी इसकी कमी पूरी की जा सकती है। डेयरी उत्पाद भी विटामिन डी के अच्छे स्रोत है। इसकी कमी से रिकेट्स नाम की बीमारी हो सकती है जिसका मुख्य कारण विटामिन डी की शरीर में कमी है। विटामिन डी के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियां दूर रहती है। इसकी कमी होने से हमारे शरीर में कई अन्य प्रकार के लक्षण दिखाई देते है। आइए जानते है, इन लक्षणों के बारे में
1 एनर्जी में कमी
2 दिनभर थकान
3 डिप्रेशन
4 हड्डियों में दर्द
5 ऑस्टियोपोरोसिस
संतरे का सेवन
संतरा विटामिन सी, डी और एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है। आप चाहे तो संतरे का जूस अपने नाश्ते में शामिल कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते है।
दूध है लाभदायक
हम सभी को एक गिलास दूध अपने आहार में शामिल करना चाय जिससे हमारी हड्डियों को अंदर से ताकत मिलती हैं। यह विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा से भरपूर होता है।
मछली का सेवन
हमें से ज्यादातर लोग कि मछली खाने के शौकीन होते है जो की विटामिन डी का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा कुछ और समुद्री फूड है जो अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते है। जैसे ऑयस्टर जिसमे भारी मात्रा में न्यूट्रिएंट पाए जाते है।
अंडे का सेवन
अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसका सेवन ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी से बचाता है और साथ ही विटामिन डी भी देता है।
यह भी पढ़ें:
पीलिया को खत्म करने में मदद करेंगे ये घरेलू नुस्खे, लिवर भी बनेगा मजबूत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News