एक मित्र दूसरे मित्र से- तुम्हारे पिताजी क्या काम करते हैं?
दूसरा मित्र- लोगों से सुख-दु:ख बांटते हैं।
पहला मित्र- वो क्या सामाजिक कार्यकर्ता हैं?
दूसरा मित्र- नहीं, डाकिया हैं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक महिला ने हडबड़ाहट में एक टैक्सी को रोका और बोली- जल्दी करें, मुझे
जवाहर जच्चा-बच्चा अस्पताल जाना है।
इतना कहकर वह महिला जल्दी से गाड़ी में बैठ गई।
टैक्सी चालक ने भी तेज स्पीड में गाड़ी दौडाना शुरु कर दिया।
महिला बोली- सरदार जी! आराम से चलाइए मैं अपनी सहेली को देखने जा
रही हूं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
तीन गप्पोडी सड़क पर खड़े होकर बातें कर रहे थे।
पहला बोला – मेरे पिताजी बहुत बडे तैराक हैं, वो चार घंटे तक पानी के अंदर ही तैर
सकते हैं।
दूसरा बोला- बस इतनी सी बात, मेरे पिताजी तो पूरे दिन पानी के अंदर तैर सकते
हैं।
तीसरा बोला- क्या बच्चों जैसी बात कर रहे हो, मेरे पिताजी तो चार साल पहले गए
थे पानी के अंदर तैरने और अभी तक ऊपर नहीं आए हैं।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक हिन्दुस्तानी पेरिस की सैर कर रहा था। एक दिन वहां उसे एक बुक स्टाल पर एक
सुन्दर लड़की नजर आई, जो हिन्दी पुस्तक के पृष्ठ उलट रही थी। हिन्दुस्तानी का उस
पर दिल आ गया। वह उससे परिचय बढाने की गरज से उसके पास गया और उससे
पूछा-क्या आप हिन्दी जानती हैं ?
लड़की बोली – जी हां, कुछ-कुछ।
कुछ-कुछ आखिर कितनी ? हिन्दुस्तानी ने हंस कर पूछा।
लड़की ने जवाब दिया – जी एक रात के पांच सौ फ्रैंक।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News