एक हेल्दी इंसान दिनभर में करीब 8 से 9 बार पेशाब करता है। यह शरीर की नेचुरल प्रक्रिया है, जिससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। पेशाब का रंग आमतौर पर हल्का पीला होता है, लेकिन जब इसका रंग बदलने लगे तो यह हमारी सेहत के बारे में बहुत कुछ कहता है।
हर बार जब आप यूरिन करें, तो उसके रंग पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह आपके शरीर में चल रही हलचल का इशारा हो सकता है। पेशाब का रंग शरीर में मौजूद यूरोक्रोम नामक केमिकल की मात्रा और पानी की उपलब्धता पर निर्भर करता है। आइए जानें अलग-अलग यूरिन कलर क्या संकेत देते हैं:
1. हल्का पीला (Light Yellow)
यह रंग सामान्य होता है। लेकिन अगर बहुत हल्का है, तो ये बता सकता है कि आप बहुत ज्यादा पानी पी रहे हैं या डायबिटीज जैसी बीमारी हो सकती है।
2. गाढ़ा पीला (Dark Yellow)
शरीर में पानी की कमी का संकेत। ऐसे में आपको तुरंत पानी या दूसरे लिक्विड्स (नींबू पानी, नारियल पानी) का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
3. धुंधला रंग (Cloudy/Dull)
यह संकेत देता है कि शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन हो सकता है, खासकर यूरिनरी ट्रैक्ट या ब्लैडर में। इसे नजरअंदाज न करें।
4. लाल रंग (Red)
अगर आपने चुकंदर खाया है तो घबराने की जरूरत नहीं। लेकिन अगर बिना किसी फूड या दवा के यूरिन लाल दिखे, तो ये इंफेक्शन, किडनी रोग या गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
5. ब्राउन रंग (Brown)
यह लिवर या गॉलब्लैडर की समस्या को दर्शाता है। पित्त की नली में ब्लॉकेज या संक्रमण होने पर ऐसा रंग आ सकता है।
6. मटमैला रंग (Beige/Light Brown)
डायबिटीज की स्थिति में यूरिन का रंग हल्का भूरा हो सकता है। जब ब्लड में शुगर का लेवल अधिक होता है तो वह पेशाब के रास्ते बाहर आता है।
7. नीला रंग (Blue)
अगर आपने नीले रंग की दवा या खास डाइट नहीं ली है और फिर भी यूरिन नीला आ रहा है, तो यह हाइपरकैल्सीमिया का संकेत हो सकता है। यह बीमारी बच्चों में अधिक पाई जाती है।
यह भी पढ़ें: