बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म‘इमरजेंसी’को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। वह फिल्म के जरिए देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कीभूमिका को बड़े पर्दे पर दर्शाएंगी। आज दिवंगत पूर्व पीएम की जयंती है जिस मौके पर पंगा फेम एक्ट्रेस ने खासअंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
कंगना इन दिनों फिल्म ‘इमरजेंसी की शूटिंग कर रही हैं जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो वह लगातार सोशलमीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं। चूंकि आज इंदिरा गांधी की जयंती है तो आज भी उन्होंने इंस्टाग्राम केजरिए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है और उनकी तस्वीर शेयर की है।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गांधी की एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की है जिसके साथ उन्होंने लिखा, “एकमहिला केवल अपने शरीर के बारे में ही क्यों होती है? उनके पास एक विजेता का दिमाग, एक फीनिक्स कीभावना और एक तानाशाह की शक्ति थी। हैप्पी बर्थडे मिसेज गांधी।”
उसके बाद कंगना ने एक और स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने फिल्म इमरजेंसी से अपनी एक BTS फोटो शेयर कीहै। इस फोटो में उन्हें गांधी के लुक में तैयार होते देखा जा सकता है। श्रद्धांजलि देते हुए कंगना ने कैप्शन में उन्हें‘अब तक की सबसे महान महिलाओं में से एक’
फिल्म ‘इमरजेंसी में कंगना के अलावा, श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन नजर आएंगे।
इमरजेंसी के अलावा, कंगना के पास एक और फिल्म हैं, जिसका नाम तेजस है, वह इस फिल्म में एकफाइटर-पायलट की भूमिका निभाते नजर आएगी.
– एजेंसी/न्यूज़ हेल्पलाइन
यह भी पढ़ें:
फीफा विश्व कप 2022: मैचों के दौरान स्टेडियम में बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News