बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल आखिरी बार साल 2022 में फिल्म ‘खुदा हाफिज’ में नजर आए थे. इस साल अभिनेता की तमाम फिल्में रिलीज के लिए तैयार है. इसी बीच खबर आ रही है कि विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने अलग होने का फैसला कर लिया है.
आईएएनएस के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, विद्युत जामवाल और नंदिता को बुधवार को डियान पांडे की बेटी के हल्दी समारोह में देखा गया था. इस फंक्शन में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नजर आए थे. दोनों के बीच दिखी इस दूरी के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा है कि इस जोड़ी ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.
बता दें, विद्युत जामवाल ने साल 2021 में आगरा ताजमहल पर नंदिता महतानी संग सगाई की थी. नंदिता तलाकशुदा हैं, और विद्युत के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने सगाई की थी. हालांकि अभी दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है.
वर्कफ्रंट की बात करें को विद्युत जामवाल ‘IB71’, ‘शेर सिंह राणा’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. बॉलीवुड इंडस्ट्री में विद्युत की पहचान एक शानदार एक्शन हीरो के तौर पर होती है. अभिनेता ‘कमांडो’ जैसी शानदार फिल्म में नजर आ चुके हैं.
यह भी पढे –
‘पान सिंह तोमर’ के साथ इन मूवीज में भी एक्टिंग की अमिट छाप छोड़ चुके हैं इरफान खान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News