गर्मी का मौसम भी आने ही वाला है और बढ़ती हुई गर्मी के साथ प्यास भीबढ़ जाती है। पानी पीना हम सभी के लिए जरूरी है। पानी का सेवन कम करने वाले लोगों में कई प्रकार की बीमारियां देखी गई है। पानी हमारे से शरीर कई प्रकार के टॉक्सिंस को भी बाहर निकालता हैं। सेहत के लिए पानी फायदेमंद है। शरीर को पोषण तत्वों के साथ साथ पानी की भी जरूरत होती है। हम सभी को कम से कम रोजाना आठ से दस गिलास पानी पीना चाहिए। सही तरीके से पानी पीने से कई बीमारियों हमसे दूर रहती है। हम में से कुछ लोग अक्सर लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं, अगर आप सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीते हैं तो ये सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है। इसको नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर भी माना जाता है।
आजकल बदलती हुई जीवनशैली में मोटापे और अन्य बीमारियों से बचने और अपनी हेल्थ को बेहतर करने के लिए ज्यादातर लोग जागरूक रहते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हर सुबह की शुरुआत गर्म पानी पीने से करनी चाहिए। हम सभी जानते हैं, सेहतमंद और हाइड्रेटेड रहने के लिए पानी पीना बेहद आवश्यक होता है। हर रोज गर्म पानी पीने से पाचन ठीक रहता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है जिससे मोटापे और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में फायदा मिलता है। गर्म पानी के सेवन से स्किन ग्लो करती है।
स्किन और बालों के लिए बेहतरीन हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना हम सभी की चाहत होती है।इसके लिए अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है, सुबह की शुरुआत गर्म पानी पीने से करनी चाहिए।
सुबह सुबह गर्म पानी पीने के फायदे ही फायदे है। पाचन तंत्र के लिए गर्म पानी का सेवन लाभदायक होता है। ऐसे शरीर का टेंपरेचर और मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है, फैट को गलाने में सहायता करता है। व्यायाम करने के साथ गर्म पानी पीने से बेहतरीन लाभ मिलते हैं।शरीर के लिए पी एच लेवल को सही रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:
यूरिक एसिड ज्यादा देर तक ना खाने से भी बढ़ सकता है, जाने ये बातें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News