हम सब जानते हैं कि पानी हमारे जीवन की सबसे अहम ज़रूरतों में से एक है। जैसे शरीर को ऑक्सीजन चाहिए, वैसे ही पानी भी ज़रूरी है। खाना एक-दो दिन के बिना चल सकता है, लेकिन पानी के बिना नहीं।
पर क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज़्यादा पानी पीना भी आपकी जान ले सकता है?
जी हां! इस स्थिति को वॉटर टॉक्सिसिटी कहते हैं, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपोनेट्रेमिया (Hyponatremia) कहा जाता है। यह तब होता है जब आप बहुत कम समय में जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं और शरीर की सोडियम बैलेंस गड़बड़ा जाती है।
🚨 वॉटर टॉक्सिसिटी के शुरुआती लक्षण:
अगर आप बहुत ज़्यादा पानी पी रहे हैं और शरीर में ओवरहाइड्रेशन हो रहा है, तो ये लक्षण नजर आ सकते हैं:
लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
एनर्जी डाउन होना
सिर और पूरे शरीर में दर्द
मतली आना या उल्टी जैसा महसूस होना
यह सब इसीलिए होता है क्योंकि शरीर अतिरिक्त पानी को सही से प्रोसेस नहीं कर पाता और किडनियों पर दबाव बढ़ जाता है।
✅ वॉटर टॉक्सिसिटी से बचाव कैसे करें?
एक बार में बहुत ज्यादा पानी न पिएं — बाहर से आकर गटागट पानी पीने से बचें।
थोड़ा-थोड़ा करके दिनभर पानी पिएं — धीरे-धीरे पीने से शरीर सही तरीके से पानी को अवशोषित कर पाता है।
जूस और नारियल पानी को भी शामिल करें — ये शरीर में जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बनाए रखने में मदद करते हैं।
अपने शरीर की ज़रूरत समझें — प्यास लगने पर ही पानी पिएं, जबरदस्ती न करें।
💡 एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?
डॉक्टरों और हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को औसतन 2.5 से 3 लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। लेकिन यह मात्रा हर व्यक्ति के शरीर, मौसम, और शारीरिक गतिविधि के अनुसार अलग हो सकती है। अगर आपकी बॉडी उतना पानी पचा नहीं पा रही है, तो जबरदस्ती पानी पीना गलत हो सकता है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News