शाहरुख खान की दीवानगी केवल देश में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है. इन दिनों तंजानिया के किली पॉल बॉलीवुड के बड़े फैन बने नजर आ रहे हैं. रोजाना किसी न किसी सुपरहिट गाने पर किली पॉल अपनी बहन संग वीडियो बनाते दिखाई देते हैं. किली पॉल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वह शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म मोहब्बतें के गाने ‘आंखें खुली’ पर छमा छम डांस करते वीडियो बनाई हैं. वायरल हो रही इस वीडियो में किली पॉल पर शाहरुख खान की दीवानगी चढ़ी नजर आ रही है.
वीडियो देख मानना पड़ेगा कि किली पॉल ने अपनी शानदार डांस मूव्स से सबकी निगाहें अपनी ओर मोड़ ली हैं. वायरल हो रहा ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद सा रहा है. इससे पहले भी किली पॉल सोशल मीडिया अकाउंट पर कई मजेदार वीडियो शेयर करते नजर आए हैं. बीते दिनों किली पॉल ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने नए जूतों को नया रखने की तरकीब दर्शकों को बता रहे थे. उन्होंने अपने जूतों को पन्नी से बांधते हुए डांस करना शुरु कर दिया था.
किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल अच्छे से जानते हैं दर्शकों का ध्यान कैसे अपनी ओर खींचना है. बीते काफी दिनों से किली पॉल मजेदार डांस वीडियो के साथ साथ अपनी सिंगिंग वीडियो भी इंटरनेट पर साझा कर रहे हैं. यह दोनों भाई बहन यकीनन काफी टैलेंट है. डांसिंग के साथ-साथ इनकी सिंगिंग भी काफी शानदार है.
यह भी पढे –
लौकी का जूस पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी है सहायक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News