यूक्रेन पर रूस ने फिर से हमला किया है. सोमवार (26 अगस्त, 2024) को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया. उन्होंने बताया कि रूस की ओर से यूक्रेन पर 100 मिसाइलें और लगभग 100 दागे गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूस ने सोमवार रात को यूक्रेन में बिजली ग्रिडों को निशाना बनाकर “बड़े पैमाने पर” मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया है. जिससे कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और कई शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.
उधर, यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि उसने देश के लगभग सभी इलाकों को निशाना बनाते हुए दर्जनों मिसाइलों और ड्रोनों का पता लगाया है. जिनमें खार्किव और द्निप्रो के अग्रिम पूर्वी क्षेत्रों से लेकर दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा और राजधानी कीव तक शामिल हैं.
इस दौरान यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल ने सोमवार को टेलीग्राम पर लिखा, “रूसी आतंकवादियों ने एक बार फिर बिजली ग्रिडों को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि ड्रोन, क्रूज मिसाइलों और हाइपरसोनिक मिसाइलों के साथ कम से कम 15 इलाकों को निशाना बनाया गया. पीएम शम्यहाल ने कहा कि यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनी, उक्रेनेर्गो को सिस्टम को स्थिर करने के लिए आपातकालीन बिजली कटौती लागू करने के लिए मजबूर होना पड़ा है.
यास्नो ऊर्जा कंपनी के मुख्य कार्यकारी सेरही कोवलेंको के अनुसार, कीव और द्निप्रो सहित कई शहरों में बिजली कटौती दर्ज की गई है. दरअसल, रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के शहरों और बिजली ग्रिडों पर रात में घातक हवाई हमला किया था.
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News