पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घने कोहरे के कारण दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ में भी दृश्यता कम रही।
विभाग ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 9 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 9.5 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस और फरीदकोट में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.4 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 9.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News