भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल को शुभकामनाएं दी।
श्री शर्मा ने आज मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण पर शुभकामनांए दी। उन्होंने कहा है कि नई सरकार के शपथग्रहण के साथ ही प्रदेश के विकास और खुशहाली का अगला चरण शुरू हो गया है। उन्होंने आशा जताई कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भाजपा की सरकार ने जिस मध्यप्रदेश को अंधेरों से निकालकर पिछड़ेपन के कलंक से मुक्त किया और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया, नई सरकार उसे देश के विकसित राज्यों में शामिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
वीडी शर्मा ने कहा कि आज का दिन विकास के रास्ते पर प्रदेश की यात्रा में एक अहम पड़ाव साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं खुशहाली और विकास के इस नए चरण की शुरुआत पर प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News