भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म सास अठन्नी बहू रुपैया में काम करते नजर आयेंगे।
सास अठन्नी बहू रुपैया ,सास और बहू के रिश्ते पर आधारित है जिसके बीच एक बेटे और पति की भूमिका पर केंद्रित यह फिल्म होने वाली है। विक्रांत सिंह राजपूत अभिनीत इस फिल्म के निर्माता अंशुमान सिंह और निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। इस फिल्म की कहानी सुरेंद्र मिश्रा ने लिखी है।इस फिल्म को लेकर विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा कि फिल्म की पटकथा बेहद मजेदार है। यह फिल्म जब रिलीज होगी, तब दर्शकों को बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया है और अब हम सभी फिल्म की शूट की तैयारी में लग जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका किरदार बेहद खास होने वाला है। फिल्म महिला सशक्तिकरण को भी अपनी कहानी के जरिए प्रमोट करती नजर आएगी।विष्णु शंकर बेलू इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशकों में से हैं उनके साथ काम करने का अनुभव मजेदार होने वाला है। हम सभी अपने काम को लेकर समर्पित है और उम्मीद करेंगे कि हमारे फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आए।
वही फिल्म के निर्माता अंशुमान सिंह ने कहा कि हम भोजपुरी में एक ऐसी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिससे परिवार और समाज जुड़े और हमारी फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है। जिससे लोग यह समझ सके कि सास और बहू का रिश्ता क्या होता है और उन रिश्तो में एक पति और बेटे की भूमिका क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कोई सीरियस फिल्म नहीं होने वाली है बल्कि पूरी तरह से कमर्शियल और एंटरटेनिंग प्रेजेंटेशन इस फिल्म को दूसरे फिल्मों से अलग बनाएगी। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने भी होंगे और संवाद भी दर्शकों को गुदगुदाने वाले होंगे। इस फिल्म में मनोरंजन की फुल गारंटी होगी इसलिए हम भोजपुरी के दशकों से अपील करेंगे कि जब भी यह फिल्म रिलीज होगी आप सभी से अपने परिवार के साथ जरूर देखें। फ़िल्म में ऋचा दीक्षित,अनिता रावत,नीलम,रजनीश झा,संतोष श्रीवास्तव, सिमरन श्रीवास्तव मुख्य भूमिका है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News