मुंबई (एजेंसी/वार्ता): भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत फिल्म ‘अम्बा’ में फॉरेस्ट ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म ‘अम्बा’ का निर्माण अक्स पाठशाला एंटरटैनमेंट के बैनर से हो रहा है। इस फिल्म के निर्माता विवेक सिन्हा और लेखक – निर्देशक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म के 60% भाग की शूटिंग जंगलों में हुई है। विक्रांत सिंह राजपूत ने बताया कि ‘अम्बा’ अपने आप में अनोखी फिल्म होने वाली है।
फिल्म में मेरा किरदार फॉरेस्ट ऑफिसर का है, जिसके लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। हमारी फिल्म बेहद अलग और खास है, जिस वजह से इसकी मेकिंग भी बड़ी संजीदगी से किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए मुझे हमारे मेंटोर रवि किशन की ब्लेसिंग मिली है। यह हम सभी कलाकारों को और बेहतर काम करने को प्रेरित करता है। मेरे हिसाब से ‘अम्बा’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की अनोखी फिल्म होने वाली है, जिसे हर किसी को देखना चाहिए।”
गौरतलब है कि फिल्म ‘अम्बा’ में विक्रांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य भूमिका में आकांक्षा अवस्थी हैं। उनके अलावा फिल्म में विनीत सिंह, देव सिंह, संजय वर्मा और मोना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं संजय पांडेय इस फिल्म में अतिथि भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद हैं। एक्शन दिनेश यादव का है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: कलाकारों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता नहीं करनी चाहिए:नवाजुद्दीन सिद्दिकी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News