एक्टर विकी कौशल अपनी आगामी फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में विकी फिल्म की सफलता और ट्रेलर रिलीज से पहले प्रार्थना करने के लिए मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। फिल्म में विकी कौशल वीर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।
छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विकी कौशल
फिल्म ‘छावा’ का टीजर पहले ही लोगों का दिल जीत चुका है और अब ट्रेलर को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह है। विकी कौशल की दमदार परफॉर्मेंस और ऐतिहासिक अवतार ने लोगों को आकर्षित किया है।
पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी शामिल
फिल्म में रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं, जबकि अक्षय खन्ना क्रूर मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में नजर आएंगे। अक्षय का लुक हाल ही में रिवील किया गया, जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
14 फरवरी को रिलीज होगी ‘छावा’
फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे दिनेश विजान की मैडॉक प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का टीजर अगस्त में रिलीज हुआ था और तब से ही इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। विकी कौशल के किरदार को पृथ्वी, अग्नि, वायु और जल के तत्वों से जोड़कर दिखाया गया है, जो दर्शकों में एक खास आकर्षण पैदा कर रहा है।
औरंगजेब के रोल में अक्षय खन्ना की दमदार उपस्थिति
फिल्म में अक्षय खन्ना का औरंगजेब के रूप में लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है, जो उनके किरदार की गहराई को दिखाता है। रश्मिका मंदाना भी अपने महारानी येसुबाई के किरदार में बेहद प्रभावशाली नजर आ रही हैं।
शिवाजी सावंत के उपन्यास पर आधारित
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शिवाजी सावंत के मशहूर मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है। बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें विकी कौशल के चार अलग-अलग लुक्स को दिखाया गया। इस पोस्टर ने दर्शकों में फिल्म के प्रति उत्साह और भी बढ़ा दिया।
‘छावा’ एक महागाथा है, जो वीरता, संघर्ष और बलिदान की अनोखी कहानी बयां करती है। विकी कौशल का नया रूप और इस फिल्म का ऐतिहासिक महत्व इसे खास बना देता है।
यह भी पढ़ें:
इस फल के छिलके से आप भी अपने दाग धब्बे से छुटकारा पाकर पा सकते है बेदाग और चमकदार त्वचा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News