मुंबई (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने निर्भया फंड से खरीदे गये वाहनों को तुरंत थाना भेजे जाने की रविवार को मांग की।
पाटिल ने कहा,“ केंद्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए निर्भया कोष बनाया था लेकिन इस फंड से लिए गए वाहनों का इस्तेमाल बागी विधायकों की सुरक्षा में किया जा रहा ह। इन वाहनों को तत्काल थाने भेजा जाए।”
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री का दावा है कि जनता उनके साथ है तो दूसरी तरफ वह अपने हर समर्थक विधायक और सांसद को पांच पुलिस वाई प्लस सुरक्षा मुहैया कराते हैं। उन्होंने पूछा कि अगर जनता उनके साथ है तो उन्हें किस बात का डर है?
उन्होंने कहा,“निर्भया फंड से लिए गए वाहनों को तत्काल थानों में भेजा जाए।” पाटिल ने अपने ट्वीट में यह भी कहा,“हमें लगता है कि राज्य के लोगों और महिला बहनों की सुरक्षा विधायकों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण है।”
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: हिमाचल प्रदेश: नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार बने सुनील शर्मा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News