बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ फिर से काम करते नजर आ सकते हैं। वरूण धवन ने डेविड धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नं 1 में साथ काम किया है।
वरुण धवन फिर एक बार पिता डेविड धवन के साथ काम करने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी होने वाली है, जिसकी शूटिंग अगले साल अप्रैल से शुरू की जाएगी। डेविड धवन पिछले कुछ महीनों से एक अच्छे आइडिया की तलाश में थे। अब फाइनली उन्हें एक आइडिया पसंद आ गया है, जिसकी कहानी के लिए वो बेटे वरुण धवन को कास्ट कर चुके हैं।
इस फिल्म को रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म टिप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनेगी। फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश की कुछ चुनिंदा लोकेशन पर होगी। इस फिल्म में वरुण के साथ दो अन्य हीरो भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अगले साल के आखिर में या 2025 के शुरुआती महीनों में रिलीज किया जा सकता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News