बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. 6 मार्च यानी आज जाह्नवी कपूर का बर्थडे मनाया जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स जाह्नवी कपूर का जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इस बीच जाह्नवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘बवाल’ के को-स्टार वरुण धवन ने उन्हें मजेदार अंदाज में बर्थडे विश किया है.
सोमवार को वरुण धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. वरुण की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी कपूर की एक कार में बैठी हैं, जबकि उस कार के पीछे वरुण धवन भागते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच जाह्नवी कपूर अपने ड्राइवर से कार की स्पीड को बढ़ाने के लिए कहती हुईं नजर आ रहे हैं, जिसके चलते वरुण पीछे ही रह जाते हैं.
इस वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा है कि- ”जन्मदिन मुबारक हो जाह्नवी कपूर मैं आशा करता हूं कि आपका जन्मदिन बवाल हो और ये साल आपके लिए बेमिसाल हो.’ इस वीडियो के बैकग्राउंड में आपके फेमस सैड सॉन्ग सच कह रहा है दीवाना बजता हुआ भी सुनाई देगा. वरुण ने इस वीडियो को इंस्टा स्टोरी में भी शेयर करते हुए लिखा है कि- कृपया ठीक से व्यवहार करें और चिल्लाएं नहीं.
आने वाले में जाह्नवी कपूर एक्टर वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आएंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर नीतिश कुमार ने किया है. मालूम हो कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की ‘बवाल’ इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढे –
जानिए,हार्ट अटैक ही नहीं इन वजहों से भी होता है सीने में दर्द
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News