आईपीएल 2025 के दौरान जब भी युवा सितारों की बात होगी, वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर रहेगा। सिर्फ 14 साल की उम्र में उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो कई अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं कर सके। राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। इस सीजन को उनके लिए पूरी तरह विन-विन कहा जा सकता है। लेकिन इस चमकदार सफर में भी एक छोटी सी हार उनके नाम जुड़ गई।
भारत की अंडर-19 टीम में हुआ चयन
राजस्थान रॉयल्स का सफर जैसे ही खत्म हुआ, तुरंत बाद वैभव सूर्यवंशी का सेलेक्शन भारत की अंडर-19 टीम में हो गया। टीम का इंग्लैंड दौरा 24 जून से शुरू हो रहा है, जिसके लिए बेंगलुरु में कैंप लगाया गया है। वैभव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धमक दिखाने को तैयार हैं।
आखिर किससे और किस बात में हारे वैभव?
अब सवाल उठता है कि वैभव सूर्यवंशी को हार आखिर मिली किस चीज़ में? तो इसका जवाब है – आईपीएल 2025 में सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट की दौड़ में। एक समय तक वैभव इस लिस्ट में टॉप पर थे। लेकिन जैसे ही ग्रुप स्टेज खत्म हुआ, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी उरविल पटेल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया।
3 मैच में ही बाज़ी मार ले गए उरविल पटेल
वैभव ने 7 मैचों में कुल 206.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो कि बेहद शानदार था। मगर उरविल पटेल ने सिर्फ 3 मैच खेले और 212.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर वैभव को पछाड़ दिया। इस तरह, उरविल पटेल IPL 2025 के सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी बन गए, और वैभव को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News