जौनपुर (एजेंसी/वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रेन से कटकर एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग ससुराली जान मारपीट व प्रताड़ना करने का आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के गूलर चक मोहल्ला निवासी सरिता सोनकर (35) का पति सीताराम शराब का लती है और पत्नी से आयेदिन मारपीट करता था। पति की पिटाई से महिला अपने मायके धरणीधरपुर चली गई। बाद में उसका पति उसके मायके से जाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। आज मंगलवार के दिन फिर उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह से मारा पीटा जिससे नाराज होकर वह भूपत पट्टी जाकर ट्रेन के सामने कूद गयी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले-जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News