शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा रही है. ये फिल्म कमाई के मामले हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है. इस बीच बिग बॉस ओटीटी फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद का प्यार शाहरुख खान के लिए छलक पड़ा है.
उर्फी जावेद हाल ही में मुंबई एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. इस दौरान पैपराजी ने उनसे ‘पठान’ को लेकर सवाल किया है और साथ ही पूछा कि फिल्म को बॉयकॉट करने वाले गैंग को क्या कहना चाहेंगे आप? इस सवाल का जवाब देते हुए उर्फी ने कहा, ‘मुझे बैन कर दो, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म देख लो’. इसके बाद पूछा गया कि वह शाहरुख खान के लिए क्या कहना चाहेंगी तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘शाहरुख खान मैं आपसे प्यार करती हूं.
शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने लीड रोल प्ले किया है. यह YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. फिल्म में शाहरुख खान ने पठान नाम के एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया है. वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं.
बता दें कि शाहरुख खान ने ‘पठान’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. ये मूवी 25 जनवरी को रिलीज हुई है और इसने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई के साथ इतिहास रच दिया. इस मूवी ने पिछले तीन दिनों में दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हर दिन की फिल्म की कमाई में ताबड़तोड़ इजाफा हो रहा है.
यह भी पढे –
जानिए,त्वचा पर क्यों होने लगते हैं सफेद दाग? यहां जानें कारण और लक्षण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News