जब बात उर्फी जावेद के फैशन की आती है, तो यकीन मानिए वह हर किसी को पीछे कर देती हैं. किसे पता था कि साइकिल की चैन, कोल्ड ड्रिंक की कैन, नाखून और बालों की ड्रेस बनाई जा सकती हैं. हालांकि, उर्फी जावेद ने वाकई हर किसी को अपने आउटफिट्स से हैरान कर दिया है.
आपने उर्फी जावेद के ढेर सारे अतंरगी आउटफिट्स देखे होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा था कि उर्फी क्लोथ पिन से ड्रेस बनाएंगी. जी हां, अब उर्फी क्लोथ पिन की ड्रेस पहने दिखाई दीं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्लोथ पिन ड्रेस में अपनी ग्लैमरस अदाएं बिखेरती हुई नजर आ रही हैं.
उर्फी जावेद ने अपने इस लुक को हाई हील्स, हाई पोनीटेल और ग्लॉसी मेकअप से पूरा किया. दूर से देखने पर कोई नहीं कहेगा कि ये क्लोथ पिन से बनी ड्रेस है. खैर, खुद अपनी ड्रेसेस पर कैप्शन बनाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फैंस से सजेशन मांगा है. उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, “कुछ फनी कैप्शन ही बता दो.” उर्फी की बात मानकर सभी उन्हें अपने-अपने अंदाज में मजेदार कैप्शन बता रहे हैं.
इससे पहले उर्फी जावेद ने डस्टबिन बैग से ड्रेस बनाई थी. वह ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी डस्टबिन बैग से बनी ड्रेस में दिखाई दी थीं. उन्होंने दोबारा अपना लुक रिक्रिएट किया था. एक्ट्रेस के इस लुक की फैंस ने खूब सराहना की थी. उर्फी को हमेशा अपने फैशन के चलते मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलती है.
यह भी पढे –
पति आदिल पर राखी सावंत ने लगाए गंभीर आरोप
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News