शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत अपने विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट सिटी के कार्यों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
शनिवार को मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने आराघर चौक तिराहा पर दिसम्बर माह के 08 व 09 दिसम्बर को होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत किए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया।
मंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत हवाई पट्टी से लेकर भनियावाला, डोईवाला सहित कुल 15 सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत फ़साड़ योजना, दीवारों पर पेंटिंग, बोर्ड तथा डिवाइडर सौंदर्य करण का कार्य गतिमान है। यह समस्त कार्य 78 करोड़ रुपये से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है।
मंत्री ने मौके पर मौजूद प्राधिकरण के अधिकारियों और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएं।
इस मौके पर सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, मुख्य उद्यान अधिकारी एआर जोशी, अधिशासी अभियंता प्रवीण कुश, जगमोहन सिंह, जनसंपर्क अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रेरणा ध्यानी आदि उपस्थित रहे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News