उर्फी जावेद अगर आपको अपने फैशन से हैरान न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है. एक बार फिर उर्फी जावेद ने अपनी बोल्डनेस की हदें पार कर दी और टॉपलेस फोटोशूट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी.
उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं. उर्फी जावेद ने खुद को मोतियों से बने झालर से ढका हुआ था और फिर कैमरे के सामने उसे कैंची से काट दिया. उर्फी यूं तो अक्सर खुद ही नए-नए फैशन क्रिएट करती हैं, लेकिन उनका ये फैशन एक इंस्पिरेशन है. एक हालिया रैंप वॉक में एक मॉडल ने इस तरह का लुक अपनाया था.
कुछ समय पहले उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी मिली थी. उर्फी जावेद ने कहा था कि उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया और उन्हें मिलने के लिए बुलाया. मना करने पर उन्होंने उर्फी जावेद को खरी-खोटी सुनाई और उन्हें मारने तक की धमकी दी. हालांकि, उनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ. कई बार उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
कई लोग उर्फी जावेद को ट्रोल करते हैं तो कुछ उनकी तारीफ भी करते हैं. रणवीर सिंह, करीना कपूर से लेकर हनी सिंह तक, कई सेलेब्स ने उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की तारीफ की है.
यह भी पढे –
जानिए कैसे आप दालचीनी से सिर्फ जायका ही नहीं चेहरे को भी चमका सकते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News