आजकल हर ऐप प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बड़े-बड़े दावे करता है — लेकिन क्या वो सच में हमारी जानकारी को सुरक्षित रखते हैं?
अगर आप सोचते हैं कि टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने के बाद आपका डेटा पूरी तरह सेफ है, तो आपको ये चौंकाने वाली रिपोर्ट जरूर पढ़नी चाहिए।
📢 रिपोर्ट का दावा: Telegram Bot बेच रहा भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा!
Digit की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Telegram पर एक बॉट मौजूद है जो भारतीय नागरिकों का संवेदनशील डेटा बेच रहा है।
इसमें नाम, पता, पिता का नाम, आधार नंबर, पैन नंबर और वोटर आईडी तक शामिल है — यानी आपकी पूरी पहचान दो सेकेंड में कोई खरीद सकता है।
🤖 कौन है ये बॉट?
Telegram पर बॉट्स किसी भी काम के लिए बनाए जा सकते हैं — लेकिन ये खास बॉट किसी क्रिमिनल नेटवर्क से जुड़ा है जो लोगों की जानकारी को सिर्फ ₹99 से ₹4999 में बेच रहा है।
रिपोर्ट में बॉट का नाम नहीं बताया गया, लेकिन खुलासा हुआ है कि इसकी जानकारी एक टिप के जरिए सामने आई है।
📲 कैसे काम करता है ये बॉट?
पहले यूजर को बॉट से जुड़ने के बाद एक पेड प्लान खरीदने के लिए कहा जाता है।
प्लान लेने के बाद बॉट सिर्फ 10 अंकों का मोबाइल नंबर मांगता है।
और फिर महज़ 2 सेकंड में उस नंबर से जुड़ी पूरी प्रोफाइल सामने रख देता है — नाम, अल्टरनेट नंबर, पता, डॉक्यूमेंट डिटेल्स, सब कुछ!
🔐 क्या अब भी सुरक्षित है आपका डेटा?
इस रिपोर्ट ने डिजिटल दुनिया की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या कंपनियां वाकई यूजर डेटा की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं या सिर्फ मार्केटिंग का हिस्सा है “प्राइवेसी”?
यह भी पढ़ें:
अब फोटो एडिटिंग आसान! ChatGPT से पाएं नया लुक, वो भी कुछ ही सेकंड में
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News