भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के 552 सेंपलों की जांच में दो नए मरीज सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या छह हो गयी है।
राज्य के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज यहां संवाददाओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले चौबीस घंटों में 552 सेंपलों की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के दो नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल छह सक्रिय मरीज हैं, वहीं संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.70 प्रतिशत रही है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया फिल्म हड्डी का नया लुक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News