श्रीनगर (एजेंसी/वार्ता): श्रीनगर के बाटामलू इलाके में रविवार की सुबह दो घरों में लगी आग की चपेट में आकर सब कुछ स्वाह हो गया। अग्निशमन एवं आपातसेवा अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर के लक्ष्मणपुर दांदेरखान इलाके में स्थित एक घर में देर रात तीन बजे के आसपास आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने इतना वीभत्स रूप ले लिया कि पास के एक मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाडियां मौके पर पहुंची और यह भीषण आग आस पास के और मकानों को भी अपनी चपेट में ले इससे पहले ही दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन वह दो मकानों को राख में बदलने से नहीं रोक पायीं। आपात अधिकारियों ने प्रथमदृष्टया आग का कारण शॉट सर्किट बताया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बूंदी में चलाई बैलगाड़ी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News