टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले डेली सोप में से एक है. शो हमेशा टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में शुमार रहता है. लव ट्रायंगल पर बेस्ड कहानी ऑडियंस को लुभाने में हमेशा कामयाब रहती है.
आयशा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. वीडियो में सई को दुल्हन और सत्या को दूल्हे के रूप में देखा जा सकता है. मंदिर में दोनों शादी करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका साथ में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मराठी साड़ी और ज्वेलरी में दुल्हन बनीं सई बहुत खूबसूरत लग रही हैं, जबकि सत्या ब्लू ट्रेडिशनल लुक में हैंडसम लग रहे हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी फैंस का दिल छू रही है.
इस वीडियो को शेयर कर आयशा सिंह ने कैप्शन में लिखा, “इवेंट्स के नए मोड़ के लिए.” जैसे ही ये क्लिप एक्ट्रेस ने इंस्टा पर शेयर की, ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. दोनों को एक साथ देख फैंस काफी खुश हैं. अगर वाकई सई और सत्या शादी करने वाले हैं तो ये उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि लोग सई को मूव ऑन करते हुए देखना चाहते हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि विराट सई से दोबारा शादी करने के लिए काफी एक्साइटेड होता है. वह दूल्हा बनकर मंदिर की ओर दौड़ता है और देखता है कि सई ने सत्या से शादी कर ली है. सई विराट की खुशी के लिए सत्या के साथ सात फेरे लेने का फैसला लेती है. सई और सत्या को साथ देख विराट का दिल टूट जाता है.
यह भी पढे –
जानिए, कही आप भी गर्मी में 2 से ज्यादा अंडे तो नहीं खाते हैं
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News