‘अली बाबा: दास्तान ए काबुल’ के लीड एक्टर रह चुके शीजान खान अब जेल से बाहर आकर अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. वह करीब ढाई महीने से जेल में बंद थे. अब जेल से बाहर निकलने के बाद शीजान खान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं.
शीजान खान की बहन शफक नाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली के मौके पर एक तस्वीर शेयर की है. फोटो में शीजान खान अपनी बहनों, भाई, मां और पपी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. ब्लू शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे शीजान खान समेत पूरा परिवार मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है. फोटो के साथ शफक नाज ने कैप्शन में लिखा, “शुकरान सुकून. जिस किसी ने भी हमें सपोर्ट किया और हमारे लिए प्रार्थना की, उसका धन्यवाद.”
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को ‘अली बाबा’ के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शीजान पर तुनिषा को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. शीजान को उसी दिन पुलिस हिरासत में ले लिया गया था और तब से वह जेल में बंद था. उन पर तमाम तरह के आरोप लगे, नए-नए खुलासे हुए, कई बार जमानत याचिका भी खारिज हुई, लेकिन आखिरकार उन्हें 5 मार्च 2023 को 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा कर दिया गया था.
‘अली बाबा’ में अली बाबा का किरदार निभा चुके शीजान खान को मरियम उर्फ तुनिषा से प्यार हो गया था. दोनों कुछ महीनों तक रिलेशनशिप में भी रहे, लेकिन एक्ट्रेस के सुसाइड से 15 दिन पहले उनका ब्रेकअप हो गया था. एक्ट्रेस की मां का कहना था कि शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिषा बुझी-बुझी सी रहती थी. उसे पैनिक अटैक भी आया था.
यह भी पढे –
शरीर में कुछ विटामिंस की कमी होने पर इसका असर स्किन पर भी दिखता है,जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News