अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो हार्ट की देखभाल करना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से दिल में ब्लॉकेज की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जो जानलेवा भी हो सकती है। इसलिए, अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ खास फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं उन पौष्टिक चीजों के बारे में जो हार्ट ब्लॉकेज खोलने में मददगार हैं।
अनार: दिल की रक्षा करता है अनार का रस
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, अनार के रस में ऐसे तत्व होते हैं जो दिल की नसों में ब्लॉकेज को खोलने में सहायक होते हैं। रोजाना एक कप अनार का रस पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो सकता है।
दालचीनी: स्वाद के साथ दिल की ताकत भी
दालचीनी सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि यह दिल की नसों में जमी गंदगी को साफ करने में भी मदद करती है। रोजाना थोड़ी मात्रा में दालचीनी का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
हल्दी: औषधीय गुणों से भरपूर
हल्दी को सदियों से आयुर्वेद में औषधि माना गया है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दिल की नसों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत करने में मदद करता है।
अलसी के बीज: दिल के लिए सुपरफूड
हर दिन एक चम्मच अलसी के बीज को पानी के साथ या स्मूदी, जूस में मिलाकर लेना दिल की नसों को साफ रखता है और ब्लॉकेज की समस्या को कम करता है। अलसी के बीज omega-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News