मानसून का मौसम अपने साथ ताज़गी और राहत तो लाता है, लेकिन साथ ही बालों की समस्याएँ भी बढ़ा देता है। इस मौसम में अक्सर बाल अधिक झड़ते हैं क्योंकि नमी और बार-बार गीले होने से स्कैल्प पर गंदगी जम जाती है। इससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल झड़ने लगते हैं।
बरसात में बालों की सही देखभाल न हो पाने के कारण फंगल इंफेक्शन, पोषण की कमी और तनाव जैसी समस्याएं भी बाल झड़ने में योगदान देती हैं।
लेकिन आप चाहें तो कुछ योगासन अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
बारिश में बाल झड़ने से रोकने वाले असरदार योगासन
1. अधो मुख श्वानासन (Downward-Facing Dog)
यह आसन सिर की ओर रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे स्कैल्प को भरपूर ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और झड़ने की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।
2. सर्वांगासन (Shoulder Stand)
यह उल्टा आसन सिर की ओर ब्लड फ्लो बढ़ाता है और तनाव को कम करता है। यह दोनों ही बालों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि स्ट्रेस और खराब ब्लड सर्कुलेशन बाल झड़ने की बड़ी वजह है।
3. उत्तानासन (Forward Fold)
इस आसान से आसन से शरीर और दिमाग को आराम मिलता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और तनाव को दूर कर बालों को हेल्दी बनाए रखता है।
4. वज्रासन (Thunderbolt Pose)
खासकर खाने के बाद किए जाने वाले इस आसन से पाचन बेहतर होता है। अच्छा पाचन शरीर को पोषक तत्वों को ठीक से सोखने में मदद करता है, जो बालों की सेहत के लिए जरूरी है।
5. बालयाम (Nail Rubbing Therapy)
दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ने से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ता है और हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं। ये आसन बारिश के मौसम में बेहद कारगर साबित होता है।
कुछ ध्यान रखने वाली बातें:
योगासन नियमित रूप से करें, बेहतर परिणाम पाने के लिए सुबह का समय चुनें।
योग के साथ हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है।
बालों को बारिश के पानी से बचाएं और नियमित रूप से साफ रखें।
यह भी पढ़ें:
खेल-खेल में हो सकता है गंभीर नुकसान – लिगामेंट टियर से रहें सावधान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News