खाने के बाद ब्लोटिंग और खट्टी डकार से परेशान? अपनाएं ये आसान टिप्स

खाना खाने के बाद पेट फूलना, ब्लोटिंग या खट्टी डकार आना आजकल की आम समस्या बन चुकी है। तेज़ और गलत खानपान, तनाव, और समय पर न खाना खाने की वजह से ये दिक्कतें होती हैं। जब पेट में गैस बन जाती है तो एसिडिटी बढ़ती है और पेट बाहर निकलने लगता है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद ये परेशानी होती है तो अब इसे नजरअंदाज मत कीजिए। इन सरल लेकिन असरदार टिप्स को अपनी दिनचर्या में अपनाएं और ब्लोटिंग से छुटकारा पाएं।

💡 ब्लोटिंग और खट्टी डकार से बचने के लिए जरूरी टिप्स
अपने आप को रखें हाइड्रेटेड
दिन की शुरुआत गर्म पानी में नींबू डालकर करें। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। लगातार पानी पीते रहें ताकि शरीर डिहाइड्रेटेड न हो।

फाइबर से भरपूर भोजन लें
फाइबर युक्त हरी सब्जियाँ, साबुत अनाज और फल अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। फाइबर पेट को साफ करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स का सेवन करें
दही, सौकरकूट जैसे प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाद्य पदार्थ और केले, प्याज, लहसुन, सोयाबीन जैसे प्रीबायोटिक्स आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

तनाव को कम करें, योग अपनाएं
तनाव बढ़ने से भी पेट की समस्याएं होती हैं। रोज़ाना योग और मेडिटेशन करें ताकि आपका मन शांत रहे और पाचन तंत्र सही से काम करे।

⚠️ इन बातों का भी रखें ध्यान
खाना खाते समय ज्यादा पानी न पियें। खाने के 2-3 घंटे बाद पानी पिएं।

भूख से थोड़ा कम ही खाएं।

खाना धीरे-धीरे और थोड़ा-थोड़ा खाएं।

खाना खाने के बाद कम से कम आधे घंटे टहलें।

रात का खाना शाम 7-8 बजे के बीच में कर लें।

वजन को नियंत्रित रखें क्योंकि मोटापा भी पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें:

कलौंजी वॉटर पीने के 5 फायदे जो आपको अभी जानने चाहिए