भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और तनाव आम समस्या बन गई है। ऑफिस का काम, घरेलू जिम्मेदारियां और मानसिक दबाव के कारण नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में सबसे आसान और असरदार उपाय है – पैरों की मालिश। यह न केवल थकान मिटाती है बल्कि दिमाग को भी शांत करती है और नींद गहरी व सुकूनभरी आती है।
पैरों की मालिश क्यों है ज़रूरी?
आयुर्वेद और रिफ्लेक्सोलॉजी के अनुसार पैरों के तलवों पर कई ऐसे प्रेशर पॉइंट्स होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों से जुड़े होते हैं। पैरों की मालिश करने से इन पॉइंट्स पर दबाव पड़ता है, जिससे:
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
- तनाव और स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं
- मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है
- मन और दिमाग को मिलता है आराम
पैरों की मालिश करने के फायदे
- थकान दूर करे – लंबे दिन के बाद पैरों की मसाज शरीर को तुरंत रिलैक्स करती है।
- तनाव घटाए – मसाज से नर्वस सिस्टम शांत होता है और तनाव कम होता है।
- नींद लाने में मदद – सोने से पहले पैरों की मालिश करने से गहरी और चैन की नींद आती है।
- ब्लड प्रेशर संतुलित करे – यह रक्त संचार को बेहतर बनाकर हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार है।
- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए – नियमित मसाज से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
पैरों की मालिश कैसे करें?
- गुनगुने सरसों, नारियल या तिल के तेल का इस्तेमाल करें।
- हल्के हाथों से तलवों और एड़ी पर गोलाकार दबाव डालें।
- उंगलियों और पैर के ऊपरी हिस्से पर धीरे-धीरे मालिश करें।
- सोने से पहले 10-15 मिनट तक मसाज करना सबसे असरदार होता है।
अगर आप रोज़ाना सोने से पहले पैरों की मालिश को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो थकान और तनाव से राहत मिलेगी और नींद भी गहरी व सुकूनभरी आएगी।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News