वेबसीरीज चांद चकोर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सच्ची घटना पर आधारित कहानी वाली रोमांटिक वेब सीरीज चांद चकोर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
यह सीरीज एभीएन फिल्म्स ओटीटी पर 10 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी बिहार की है और इसे हाजीपुर के महनार में शूट किया गया है।
रोमांटिक वेब सीरीज चांद चकोर के निर्माता रमेन्द्र कुमार सहनी हैं, जबकि सह निर्माता गीता कुमारी हैं और निर्देशक नीरज सिन्हा हैं।
चांद चकोर में मनोज कुमार राव, स्मृति कश्यप, मनोहर तेली, सत्यम, रौशन आर्या, पिंकी सिंह, सरविंद्र कुमार, यादव विकास राज मुख्य भूमिका में हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News