मुंबई (एजेंसी/वार्ता): दक्षिण भारतीय अभिनेता रवि तेजा की आने वाली फिल्म धमाका का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म धमाका में रवि तेजा डबल रोल में नजर आयेंगे। इसके एक स्वामी (रवि तेजा) जो कि एक झुग्गी में रहने वाला गरीब और बेरोजगार इंसान है,वहीं दूसरी ओर आनंद चक्रवर्ती (रवि तेजा फिर से) करोड़पति है जो किसी को भी रोजगार दे सकता है।
फिल्म धमाका में रवि तेजा के साथ श्रीलीला मुख्य भूमिका में हैं. जिसे स्वामी और आनंद दोनों से प्यार हो जाता है। ट्रेलर में रवि तेजा, स्वामी और आनंद दोनों किरदार में काफी बेहतरीन दिख रहे हैं। फिल्म धमाका का निर्देशन तृणधा राव नक्कीना ने किया है, जबकि विवेक कुचिभोटला सह-निर्माता हैं। प्रसन्ना कुमार बेजवाड़ा ने फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं। फिल्म धमाका 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: फीफा वर्ल्ड कप में पठान को प्रमोट करेंगे शाहरुख खान
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News