मुंबई, (एजेंसी/वार्ता): भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की फिल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ का ट्रेलर एवेरेस्ट भोजपुरी चैनल के ऑफिसियल चैनल से रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत में पवन सिंह एक बॉक्सर के अंदाज में एंट्री मारते है
उसके बाद उनकी और काजल राघवानी की प्यारी सी लव स्टोरी जो कॉलेज लाइफ में शुरू होती है पवन सिंह और काजल राघवानी के प्यार के बीच दरार आ जाती है और काजल राघवानी किसी और से शादी कर लेती है जिसके गम में पवन सिंह बिलकुल ही टूट जाते है और अपने बॉक्सिंग के पैशन को भी भुला बैठते है लेकिन ट्रेलर के अंत में पवन सिंह को फिर से उनके बॉक्सिंग वाले अंदाज में देखा गया है
कइसे हो जाला प्यार के निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह और निर्देशक जगदीश शर्मा हैं संगीत छोटे बाबा, छोटू रावत और आजाद ने दिया है। गीतकार आजाद सिंह, चंदन यदुवंशी, रजनीश चौके और विनय निर्मल हैं कहानी मनोज के कुशवाहा ने लिखी है। डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं
संकलन दिनेश का है। आर्ट नाजिर शेख, एक्शन मल्लेश, कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता हैं कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं इस फिल्म में पवन सिंह ,काजल राघवानी ,संजय वर्मा ,के के गोस्वामी ,वीणा पांडेय , बृजेश त्रिपाठी,राज प्रेमी ,सोनिआ मिश्र ,अमित शुक्ल और धामा वर्मा की अहम भूमिका है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: कुमकुम भाग्य’ में Female Look में नजर आएंगे अभिनेता कुशाग्र नौटियाल
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News