‘कोई मिल गया’ फेम हंसिका मोटवानी ने पिछले साल 4 दिसंबर को सोहेल कथूरिया के साथ राजस्थान में रॉयल वेडिंग की थी. दोनों की शादी जयपुर के 150 साल पुराने मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में हुई थी. जिसकी तस्वीरें और वीडियोज कई दिनों तक सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई.
हंसिका की लाइफ का सबसे स्पेशल डे अब ‘लव शादी ड्रामा’ के रूप में 10 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार स्ट्रीम होगा. सोशल मीडिया पर सामने आए इस ट्रेलर में सबसे पहले मुंडोता फोर्ट की झलक देखने को मिलती है. फिर हंसिका और सोहेल नजर आते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि ” उस वक्त ये एक एहसास है..कि तुम मेरे जीवन साथी बनने जा रहे हो, तुम हर वक्त मेरे आस-पास हो’ … फिर मुझे पूरा यकीन हो गया था कि मुझे उस लड़के के साथ रहना है जिससे मैं शादी कर रही हूं..”
वहीं इसके अलावा ट्रेलर में हंसिका के डिजाइनरों से मुलाकात भी देखने को मिलती हैं. जिसमें वो कहती हैं कि “वो एक ‘मॉडर्न’ दुल्हन बनना चाहती हैं, वहीं उनकी मां पारंपरिक लुक चाहती हैं”. इसके साथ ही वो इसमें अपने पति के अतीत के बारे में भी बात करते हुई दिखाई दीं. इस दौरान हंसिका काफी इमोशनल भी हो जाती हैं.
बता दें कि सोहेल को डेट करने से पहले हंसिका कई सालों तक तमिल एक्टर और फिल्म निर्माता सिलम्बरासन थेसिंगु राजेंद्र के साथ रिश्ते में थीं, जिन्हें सिम्बु के नाम से भी जाना जाता है.
यह भी पढे –
अगर आप भी अपने घुटने के दर्द से परेशान हैं,तो अपनाये ये नुस्खे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News