राजकुमार राव और वामिका गब्बी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के रिलीज़ होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, फिल्म के मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ी ट्रीट दी है। जी हां, फिल्म का बोनस ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, और जैसे ही यह ट्रेलर सामने आया, यह सोशल मीडिया पर छा गया।
फिल्म के बोनस ट्रेलर में क्या है खास?
‘भूल चूक माफ’ के बोनस ट्रेलर की बात करें तो यह एक मिनट 21 सेकंड का ट्रेलर है, जिसमें राजकुमार राव अपनी शादी की उलझनों में फंसे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में वह अपनी हल्दी की रस्म में उलझे हुए हैं और इससे निपटने के लिए कई तरह के उपाय करते दिखाई देते हैं। कभी वह सरकारी नौकरी की तलाश में होते हैं तो कभी गाय को रोटी और गुड़ खिलाते नजर आते हैं। कुल मिलाकर, इस ट्रेलर को देख कोई भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो सकता है।
मेकर्स ने दिया खास कैप्शन
फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इस बोनस ट्रेलर की झलक शेयर करते हुए एक खास कैप्शन भी लिखा। मेकर्स ने लिखा, “रंजन बनाना चाहता है तितली को अपनी वाइफ, पर भसड़ से भरी है उसकी लाइफ। क्या हल्दी पर ही इसकी कहानी अटकी रहेगी या आगे भी बढ़ेगी?” इसके बाद उन्होंने लिखा, “मनोरंजन, हंसी और सभी फीलिंग्स से भरपूर सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बस आपसे चार दिन दूर है।”
कब होगी फिल्म की रिलीज़?
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। इस समय थिएटर में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह परफॉर्म करती है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News