वीगन डाइट प्लान में सिर्फ पौधों से बने खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जैसे फल, सब्जियां, फलियां, अनाज, मेवे और बीज। अगर आप इस डाइट को अपनाते हैं तो आपकी सेहत में न केवल सुधार होगा, बल्कि आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं वीगन डाइट से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है।
हार्ट की सेहत के लिए फायदेमंद
वीगन डाइट प्लान अपनाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह डाइट हार्ट को स्वस्थ रखती है और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं से बचाव करती है। साथ ही, इस डाइट में मौजूद पौष्टिक तत्व कुछ प्रकार के कैंसर के खतरे को भी घटा सकते हैं।
डायबिटीज का खतरा घटाए
वीगन डाइट में भरपूर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन A, C और E पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं बल्कि डायबिटीज जैसी बीमारी से भी बचाव करते हैं। प्लांट बेस्ड फूड खाने से आप इस साइलेंट किलर से दूर रह सकते हैं।
फेफड़ों के लिए भी है लाभकारी
वीगन डाइट में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो फेफड़ों की सेहत को बेहतर बनाती है। प्रोटीन से भरपूर इस डाइट से आपकी फेफड़ों की कार्यक्षमता भी मजबूत होती है, जिससे सांस लेने में आसानी रहती है।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News